गोरखपुर

तुलसीपुर तहसील मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर भाकियू भानु गुट ने सौंपा ज्ञापन । मांग – किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए ।।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल तुलसीपुर बलरामपुर । तुलसीपुर तहसील मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर भाकियू भानु गुट ने सौंपा ज्ञापन तुलसीपुर बलरामपुर बलरामपुर जनपद में भाकियू भानु गुट के पदाधिकारी कार्यकर्ता जनहित मुद्दों को लेकर शासन प्रशासन तक किसानों की आवाज उठाते हुए लगातार देखे जाते हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की मासिक किसान पंचायत व धरना ज़िला प्रभारी सियाराम विश्वकर्मा एवं आलम खान ब्लाक अध्यक्ष पचपेड़वा के नेतृत्व में तहसील तुलसीपुर प्रांगण में आयोजित किया गया। इस किसान पंचायत में किसानों की समस्या से सम्बंधित 7 सुत्रीय ज्ञापान उप जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में एसडीएम स्टोनो मेराज अहमद को सौंपकर समस्यायों के समाधान की मांग की गई है। इस मौके पर सियाराम विश्वकर्मा ने कहा है कि गवर्नमेंट किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी करें। किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए । आलम खान ने कहा कि किसानों की खुशहाली में ही देश की खुशहाली होगी क्योंकि किसान अन्नदाता हैं। इस अवसर पर रोहित गुप्ता ज़िला प्रवक्ता गौतम प्रसाद ओझा ज़िला सचिव अरविंद तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष पचपेड़वा मोहम्मद आलम खान ब्लॉक उपाध्यक्ष हनुमान ग्राम अध्यक्ष राम गोपाल सहित अन्य सैंकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button