गोरखपुर

पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी : चेयरमैन उमा अग्रवाल। सुभाष नगर में चलाया गया पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता अभियान।

पर्यावरण सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक। रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। आज आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ द्वारा अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह व अध्यक्ष उमा अग्रवाल व वार्ड नंबर 1 सुभाषनगर के सभासद दिनेश कुमार की उपस्थिति में स्वच्छता पखवाडा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर के छात्र,छात्राओं द्वारा पर्यावरण सुरक्षा,संचारी रोगों से बचाव एवं स्वच्छ सारथी क्लब (इंडिया स्वच्छता लीग ISL 2.0) के अंतर्गत जन मानस को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान श्री मुस्तन शेरुल्लाह जी, प्रधानाचार्य श्रीमती प्राची त्रिपाठी, पूजा वर्मा (स0आ0),रामधनी(शि0मि0), अमता गौतम (शि0मि0) नगर पंचायत शोहरतगढ़ कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, बी० डी० कसौधन( एसबीएम ), आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button