उत्तर प्रदेशगोरखपुर

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों की सुरक्षा के लिए समर्पित

खजनी (गोरखपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील खजनी इकाई के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बैठक का स्थल बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ पत्रकार सम्मेलन एवं डिजिटल परिचय पत्र वितरण समारोह मे तहसील अध्यक्ष राम अशीष तिवारी अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन के प्रारंभ में उपाध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी ने आए सभी पत्रकारों का स्वागत अभिनंदन एवं वंदन किया गया, साथ ही परिचय कराया गया। जिला कार्यकारिणी के उपस्थित सभी पदाधिकारियों का पत्रकारों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सन्तोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन है उसका कोई मुकाबला नहीं है और पूरा प्रदेश इस तथ्य से भलीभांति परिचित है पत्रकारों को एकजुटता बनाए रखना बहुत आवश्यक है ताकि उन पर किसी प्रकार का शोषण अत्याचार ना हो सके संगठन मंत्री उमेश दुवे ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इस प्रदेश का सबसे पुराना संगठन है सबसे प्रभावी संगठन है और संघर्षशील संगठन है पत्रकारों को पत्रकार एकता के लिए सदैव एकजुटता बनाए रखना नितांत आवश्यक है उमेश दुवे ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील खजनी इकाई ने किए विभिन्न कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष राम अशीष तिवारी ने कहा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का इकलौता पत्रकारों का ऐसा संगठन है जो पत्रकारों की हर लड़ाई लड़ने को सदैव तैयार रहता है तिवारी ने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रहे हैं वह इस बात का गंभीरता पूर्वक ध्यान रखें कि यह कार्य केवल समाज सेवा के लिए हो न कि किसी स्वार्थ के लिए हो पत्रकारों को ज्यादा जोखिम भरे कार्य करने से भी परहेज करना चाहिए अतः पत्रकारों को बड़ी सूझबूझ से कार्य करना चाहिए तथा पुलिस से दूरी बना कर रखना चाहिए इतना ही नहीं सभी पत्रकारों को यह तय कर लेना चाहिए कि वह कोई भी विवादास्पद समाचार ना लिखें इस कार्यक्रम मे सभी सम्मानित तहसील खजनी काय के पदाधिकारियों व सदस्य गण सत्येंद्र त्रिपाठी, अशोक यादव,शिवा सैनी, राजेश यादव, सुमित प्रताप सिंह, मृत्युजंय त्रिपाठी,को डिजिटल परिचय पत्र वितरण किया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button