गोरखपुर

शिवपति पीजी कॉलेज स्टेशन रोड गड्ढे में तब्दील : छात्र छात्राएं हो रहीं हैं चोटिल। रोहिणी त्रिपाठी ने की मांग जल्द कराया जाए कालेज मार्ग की मरम्मत।

शोहरतगढ़ शिवपति पीजी कॉलेज स्टेशन रोड लम्बे समय से क्षतिग्रस्त हो कर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जिससे सभी परेशान हैं । इस बाबत अध्यापिका शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ सहित छात्राओं रोशनी त्रिपाठी , इन्दरावती , रविन्द्र , आशीष , अनिल आदि ने बताया है कि शिवपति पीजी कॉलेज - स्टेशन रोड लम्बे समय से क्षतिग्रस्त होते होते गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जिससे कालेज आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुश्री रोहिणी त्रिपाठी का कहना है कि गड्ढे में तब्दील हो चुके इस कालेज मार्ग पर वर्षात के समय कालेज के गेट सहित पूरे मार्ग पर पानी भर जाता है जिससे शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र छात्राओं के कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। हम सभी शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि यथाशीघ्र कालेज मार्ग की मरम्मत कराई जाए।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button