उत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

हेतिमपुर नगर पंचायत कार्यालय का भव्य उद्घाटन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

गौरव कुशवाहा


देवरिया। जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर में शनिवार को नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से तैयार इस नगर पंचायत कार्यालय भवन का लोकार्पण करते हुए मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हेतिमपुर की धरती पर विकास की गंगा बह रही है। यह सब डबल इंजन सरकार की दूरदृष्टि और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है। आज से 10 साल पहले यहां विकास का कोई नामोनिशान नहीं था, लेकिन नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से इलाके का सर्वांगीण विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि योगी-मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज खुल रहे हैं, जिससे गरीबों के बच्चे भी कम खर्च में उच्च शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं। वहीं आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले सरकारी जमीनों पर कब्जा, गुंडागर्दी और अराजकता चरम पर थी, लेकिन हमारी सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन से भेंट-मुलाकात की और फूलों की होली खेलते हुए सबको रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी बताया कि हेतिमपुर नगर पंचायत कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में 12.6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि नगर पंचायत हेतिमपुर का नया कार्यालय भवन क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। अब नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे सहज रूप से उपलब्ध होंगी।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक मोहन वर्मा, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख देसही संजय तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मा यादव, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर वीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह, भाजपा नेता अंबुज शाही, जिला पंचायत सदस्य कुंदन जायसवाल समेत तमाम जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button