उत्तर प्रदेशगोरखपुर
बसपा प्रदेश अध्यक्ष का उनवल में हुआ भब्य स्वागत

गोरखपुर। नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जी का बसपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया भब्य स्वागत। वही बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वप्रथम उनवल टेकवार चौराहे पर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया उनको नमन। उसके बाद कार्यकताओं से मुलाकात कर नगर प्रभारी उपेन्द्र यादव के आवास पर जलपान कर कार्यकताओं को आवश्क दिशा निर्देश देकर अगले कार्यक्रम के लिए हुए रवाना। इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष, बसपा नेता दिनेश साहनी, रामचंद्र यादव, बैजनाथ सभासद के साथ नगर के वरिष्ट नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



