उत्तर प्रदेश

हज 2023 के फॉर्म भरने का आगाज़

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश महासचिव मुदस्सिर कुरैशी ने बताया कि हज पर जाने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन हज के फॉर्म भरना शुरू हो गए हैं जिसमें की फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2023 है  अभी फॉर्म के साथ कोई भी फीस जमा नहीं करनी है फॉर्म भरने के लिए सभी लोगों को हज कमेटी की वेबसाइट पर जाना होगा www.hajcommittee.gov.in और फिर हज एप्लीकेशन फॉर्म 2023 पर जाएं ,फॉर्म के साथ अपने डाक्यूमेंट्स लगाना होगा पासपोर्ट का पहला पन्ना यानी जिसमें आपका नाम और फोटो होता है, पासपोर्ट का आखरी पेज जिसमें आपका पता होता है, वाइट बैक ग्राउंड वाला फोटो (जिसमें दोनों कान नजर आते हो), चैक या बैंक की पासबुक का फोटो (ग्रुप में किसी एक का हो) तो भी चलेगा ,आधार कार्ड की फोटो कॉपी ,पैन कार्ड की फोटो कॉपी अगर जाने वाली का खुद का ना हो उनके पति का भी लग सकता है ,ठीक ऐसे ही अगर हज पर जाने वाला पुरुष है तो बीवी का बच्चों का भी लग सकता है अगर बीवी बच्चे नहीं है तो मां बाप का भी चल जाता है ,वैक्सीनेशन कार्ड अनिवार्य है ,यह सारी तैयारियां आप लोग कर लें जिसको भी कुछ समझ में ना आए तो हमारे ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं जो कि आपके लिए निशुल्क अपनी सेवाएं देंगे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button