उत्तर प्रदेशगोरखपुर

तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से हज प्रशिक्षण 6 मई को, थ्री डी एनिमेशन के जरिए सिखाए जायेंगे हज के अरकान

गोरखपुर। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से शनिवार 6 मई को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में पुरुष व महिला हज यात्रियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण हाजी मो. आज़म अत्तारी देंगे। हज व उमरा से संबंधित सभी अरकान थ्री डी एनिमेशन के जरिए दिखाया, बताया व सिखाया जायेगा। यह जानकरी तहरीक के जिम्मेदार मो. फरहान अत्तारी व वसीउल्लाह अत्तारी ने दी है।

उन्होंने बताया कि हर साल तहरीक जिले के सैकड़ों हज यात्रियों को प्रशिक्षित करती है। तहरीक द्वारा हज यात्रियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है।मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर-बस्ती मंडल से करीब 1577 लोग पवित्र हज यात्रा पर जा रहे हैं। इस बार गोरखपुर के करीब 332 लोग पवित्र हज करेंगे। गोरखपुर-बस्ती मंडल से 847 पुरुष व 730 महिलाएं हज करेंगी। उप्र से 21 मई को पहली और 6 जून को आखिरी फ्लाइट हज यात्रियों को लेकर मदीना मुनव्वरा जाएगी।

हाजियों की वापसी 3 जुलाई से शुरू होगी। इस बार हज यात्रा 45 से 50 दिन की होगी।उप्र राज्य हज समिति की सूची के मुताबिक गोरखपुर मंडल के 665 व बस्ती मंडल के 912 लोग पवित्र हज के तमाम अरकान अदा करेंगे। गोरखपुर के 332, महराजगंज के 169, देवरिया के 73, कुशीनगर के 91, बस्ती के 155, संतकबीरनगर के 292 व सिद्धार्थनगर के 465 लोग पवित्र हज के अरकान को पूरा करेंगे। सबसे अधिक हज यात्री सिद्धार्थनगर व सबसे कम हज यात्री देवरिया जिले से हैं।

कारी मोहम्मद अनस रज़वी ने बताया कि पवित्र हज दीन-ए-इस्लाम का बुनियादी फरीजा है जिसे अल्लाह ने सन् 9 हिजरी में फर्ज फरमाया। जो मालदारों पर फ़र्ज है और वह भी ज़िंदगी में सिर्फ एक बार। अल्लाह का इरशाद है कि अल्लाह की रज़ा के लिए लोगों पर हज फ़र्ज है जो उसकी इस्तिताअत रखे। हज यात्री हज के तमाम अरकान का अच्छी तरह से अभ्यास कर लें। पवित्र हज के मौके पर पढ़ी जाने वाली दुआ याद कर लें। हज के सफर पर लिखी गई किताब रफीकुल हरमैन का गहन अध्ययन करें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button