स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल

बेलहर, संतकबीरनगरः स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन क्षेत्र के लोगों को मिली चिकित्सीय सुविधाएं बस्ती जनपद से आये चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क जांच इलाज एवं मरीजों में दवा वितरण किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सांसद जगदंबिका पाल ने लोगों को किया सम्बोधित।
बेलहर विकास खण्ड क्षेत्र ग्राम पंचायत बेलवा सेंगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम बेलवा सेंगर के ग्राम प्रधान इन्दू सिंह के सौजन्य से आयोजित किया गया काफी संख्या में पहुंचे लोग, उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा के जनपद का बार्डर क्षेत्र होने से यहां के लोगों को इलाज के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता परन्तु यहां के ग्राम प्रधान की सोच सराहनीय है जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों का जांच पड़ताल एवं दवा वितरण का लाभ शिविर के माध्यम से मिला। इस दौरान ग्राम प्रधान इन्दू सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव नारायण वर्मा, विश्वनाथ मौर्य प्रधान समन्था, डाक्टर,के पी कुमार, डा.दीपक श्रीवास्तव, पंकज कुमार , दिलीप कुमार , प्रदीप कुमार , सत्यभामा पान्डेय , शशिकला , मीरा सिंह ,सुमन ,गीता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



