उत्तर प्रदेशबड़ी खबरललितपुर

पति ने पत्नी का तोड़ दिया मोबाइल, महिला ने 10 मिनट के अंदर जड़े 15 थप्पड़, बीच चौराहे पर घसीट-घसीट कर मारा

रक्षाबंधन के त्योहार पर हर जगह भीड़ ही भीड़ रहती है। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ललितपुर के इलाइट चौराहे के पास एक पत्नी अपने पति के बाल पकड़कर दनादन थप्पड़ बरसा रही थी। वहां मौजूद लोग यह देखकर हैरान थे।

बाल पकड़ कर घसीट-घसीट कर पीटा

चौराहे पर महिला द्वारा शख्स को पिटता देख पुलिस की टीम भी वहां आ पहुंची। इसके बावजूद महिला अपने पति पर लगातार थप्पड़ों की बरसात करती रही। बीच चौराहे पर ये महिला बाल पकड़ कर अपनी पति को घसीट-घसीट कर थप्पड़ मारती रही।

पत्थर से भी मारने की कोशिश

साथ ही महिला नीचे पड़े पत्थर को उठाकर मारने की कोशिश की लेकिन पुलिस के बीच में आने के बाद पत्थर फेंक दिया। इतने के बाद भी महिला नहीं मानी और लगातार अपने पति की पिटाई करती रही।

पति ने पत्नी का तोड़ दिया था मोबाइल

महिला ने बताया कि इलाईट चौराहे के निकट पति ने पत्नी का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। मोबाइल तोड़े जाने से पत्नी गुस्से में आ गई और वह पति को मारने  लगी। बीच चौराहे के निकट यह नजारा देख पुलिस कर्मी बचाने पहुंचे, लेकिन पत्नी ने एक नहीं सुनी और उसने पति को दस मिनट के अंदर 15 से अधिक थप्पड़ जड़ दिए। यही नहीं 12 बार-बार पकडक़र घसीटा।

दोनों की हुई लव मैरिज

पुलिसकर्मी महिला को समझाते रहे लेकिन उसने एक नहीं सुनी। पत्नी ने बताया कि उसने युवक से लव मैरिज की थी। वह सामान्य जाति से है, उसका पति आदिवासी जाति का का है। पति उसके साथ ग्वालियर गया था। जहां उसने मारपीट, उसने इंदौर में भी मारपीट की थी। उसने बताया कि पति ने ही उसे शराब पिलाई थी।

वायरल हो रहा वीडियो

पति पत्नी के बीच हुआ मारपीट का मामला लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है, वह घटना की जानकारी कर रहे हैं। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button