उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

CM योगी से मिली कानपुर की नन्ही मायरा, एडमिशन कराने की लगाई गुहार, कहा- मुझे डॉक्टर बनना है

लखनऊ। बच्चों के प्रति खास लगाव रखने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में अपनी मां के साथ आयी कानपुर की नन्ही बच्ची ने कहा कि स्कूल में एडमिशन करा दीजिये, वह डॉक्टर बनना चाहती है। योगी ने पास खड़े अधिकारियों से बच्ची के एडमिशन तुरंत कराने के निर्देश दिये।

अपने सरकारी आवास में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 50 से अधिक फरियादियों की समस्यायें जानी और प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी की समस्याओं का निराकरण हो और हर पीड़ित से फीडबैक भी लिया जाये।

इस बीच कानपुर से अपनी मां के साथ आयी नन्ही बच्ची मायरा ने कहा, “मेरा एडमिशन करा दीजिये, इस पर योगी ने मुस्कराते हुये पूछा कि बड़े होकर क्या बनना चाहती हो तो बच्ची ने कहा कि ‘डॉक्टर’। इस पर योगी ने उसे एक चाकलेट दी और पास खड़े अधिकारी से बच्ची का एडमिशन तुरंत कराने के निर्देश दिये।

जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे, समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइये, आपकी समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान कर खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, कब्जा, परिवार आदि से जुड़े मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिया। 15 मामले जमीन, छह पुलिस, चार मामले नाली, सड़क, खड़ंजे तथा 4 मामले आर्थिक सहायता से जुड़े भी आये। वहीं बेटी की शिक्षा, स्थानांतरण, आवास आदि के लिए भी सीएम के समक्ष लोगों ने गुहार लगाई।

मुख्यमंत्री ने सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा-पुचकारा। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया।
कुछ बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। सीएम योगी ने चॉकलेट-टॉफी प्रदान किया और पढ़-लिखकर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य बनाने का आशीर्वाद दिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button