उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात, मामा की गला काट कर हत्या, आरोपी भांजे की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भांजे ने अपने मामा की गला काट कर हत्या कर दी। भांजे ने पहले कमरे में बंद करके मामा की जमकर पिटाई की। फिर धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी कमरे का दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाते रहे। वहीं आरोपी भांजा वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे की दीवार तोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले भांजा अपने मामा की नाबालिग साली को लेकर भाग गया था। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

बता दें कि 15 दिन पहले ही भांजा जेल से छूटकर आया था और उसी रंजिश में मामा की हत्या कर दी। वहीं वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल, ये मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर स्थित शिवलोक कॉलोनी का है। यहां सीतापुर जनपद के अटरिया स्थित बिरसिंहपुर निवासी बाबूलाल कश्यप अपने परिवार के साथ रहते थे। बाबूलाल कश्यप एक बिल्डिंग गार्ड की नौकरी करते थे।

इसी बिल्डिंग में भदैया थाना माल निवासी अनुज कश्यप भी गार्ड की नौकरी करता था। दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजे लगते थे। बुधवार रात करीब 12 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद भांजा अनुज बाबूलाल कश्यप को कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद करके उनकी पिटाई शुरू कर दी। फिर धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी कमरे का दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाते रहे। वहीं भांजा अनुज वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे की दीवार तोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया और आरोपी भांजे की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक अनुज कश्यप छह महीने पहले मामा बाबूलाल कश्यप की नाबालिग साली को को लेकर भाग गया था। इसी मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 15 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस का कहना है कि इसी मामले को लेकर अनुज मामा बाबूलाल से रंजिश रखता था। और आए दिन परेशान करता था। वहीं विरोध करने पर मारपीट भी करता था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button