उत्तर प्रदेशलखनऊ

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लखनऊ में सुरक्षा बलों ने की परेड रिहर्सल

लखनऊ। भारत ही नहीं पूरा विश्व अयोध्या में भव्य मन्दिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अलौकिक और आह्लादित पलों को अभी संजोय बैठा है। इसी बीच 75 अमृत महोत्स्व (गणतंत्र दिवस) नजदीक आने पर देशवासी उत्साहित है। इसको लेकर भव्य तैयारियां जोरों पर हैं। गणतंत्र दिवस में निकलने वाली परेड का मुख्य आकर्षण हमारे देश के जवान व सुरक्षा बल हैं। तैयारियों को लेकर सुरक्षा बलों के साथ स्कूल, कॉलेज व सभी लोग रिहर्सल करने में जुट गए हैं।

कुछ ऐसा ही दृश्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को देखने को मिला। गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली परेड का रिहर्सल किया गया। सड़कों पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ सभी सैन्य बलों के जवानों की फ़ोर्स रिहर्सल के दौरान भारत माता की सेवा के लिये समर्पित नजर आ रही थी। उनके मुहं पर देश की सुरक्षा और भारत मां की जय-जय… के नारे लग रहे थे। यह नजारा जिस किसी ने देखा वह देश को समर्पित जवानों की निष्ठा को देखकर जय हिन्द बोले बिना खुद नहीं रोक सका।

गणतंत्र दिवस में होने वाली परेड को लेकर मुख्य मार्ग हजरतगंज चौराहा पर यातायात डायवर्ट सुबह से रहा। परेड की रिहर्सल को लेकर मुख्य रूप से चारबाग स्टेशन के पास से बार्लिंगटन, विधानसभा रोड हजरतगंज तक यातायात को रोका गया था। लोगों को नाका, बांसमंडी होते हुए कैसरबाग के रास्ते डायवर्ट किया गया। इस दौरान देश के लिये समर्पित जवानों की रिहर्सल को देखने के लिये लोग खड़े रहे और किसी ने भी देरी होने पर नाराजगी भी नहीं जताई।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button