उत्तर प्रदेशलखनऊ
ISI एजेंट तहसीम को एसटीएफ ने दबोचा, कत्था बेचने पाकिस्तान गया था, बन गया ड्रग्स सप्लायर

लखनऊ: पांच वर्षों से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर नकली नोट की तस्करी के मामले में फरार चल रहे आईएसआई एजेंट तहसीम उर्फ मोटा को एसटीएफ मेरठ ने बुढ़ाना मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है. डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अगस्त 2023 में शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बर्फ करने वाली गली से छह लाख के नकली नोट के साथ इमरान को गिरफ्तार किया था. इस मामले में तहसीम उर्फ मोटा के खिलाफ भी नाम दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया था. तहसीम 2002 में पाकिस्तान कत्था मसाला बेचने गया था. इसके बाद वह आईएसआई के साथ मिलकर फेक करेंसी और ड्रग्स की भारत में सप्लाई करने लगा था.



