उत्तर प्रदेशबहराइच

बिना भेदभाव के लोगों की सेवा करना आरएसएस का काम : राज्यमंत्री

बहराइच। गुरू गोरखनाथ स्वास्थ्य चिकित्सा यात्रा व नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन अवध प्रांत के तत्वावधान में नगर के किसान डिग्री कालेज में मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में चार मेडिकल कॉलेज किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ तथा डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों एवं मेडिकल छात्रों ने लगभग दो हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य  परीक्षण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान एवं कृषि विपणन और विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति जे पी सिंह, प्रो विजय कुमार प्रदेश अध्यक्ष एनएमओ, रवि अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी रहे।

किसान डिग्री कालेज में आयोजित शिविर की अध्यक्षता सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ भूपेन्द्र ने किया।  मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में यदि किसी के द्वारा निः स्वार्थ भाव से  सेवा का कार्य किया जा रहा है तो उसका नाम है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयं सेवक दुनिया के तमाम चीजों से विरक्त होकर केवल और केवल राष्ट्र के लिए जीता है और मरता है। सह प्रांत प्रचारक मनोज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन का प्रारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से हुआ। जिसका ध्येय एवं उद्देश्य है स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा है।

एन एम ओ विगत तीन वर्षों से देश के दूर -दराज , वनवासियों, जनजातियों, पिछड़े लोगों के बीच जाकर स्वास्थ्य  सम्बन्धी समस्याओं को दूर कर रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रो विजय कुमार ने कहा कि गुरु गोरक्ष नाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा  का प्रारम्भ 2019 में हुआ। जिसमें लगभग 30000 लोगों के स्वास्थ का परीक्षण किया गया। द्वितीय यात्रा में हमारे चिकित्सक 200 गावों में पहुँच कर  लगभग 50000 लोगों का  तथा इस तृतीय यात्रा में लगभग 70000 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कार्यक्रम को यशोदा नंद प्रांत प्रचारक प्रमुख, अशोक केडिया क्षेत्र संगठन मंत्री, राज किशोर प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख डॉक्टर अवधेश, विभाग दीनानाथ जिला प्रचारक कृष्णानंद, जिला संघचालक बाबूलाल, जिला संघचालक नानपारा गोविंद शेखर, नगर संघचालक भूपेंद्र, जिला कार्यवाह रमेश, नगर कार्यवाह अक्षय लाल गौड़, सांसद श्यामकरण टेकडीवाल, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और एनएमओ की जिलाध्यक्ष डॉक्टर सारिका सिंह, सचिव डॉ विकास मिश्रा, सह सचिव डॉ मनीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अतुल मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष डॉ डीके वर्मा, जिला संयोजक डॉ रवीन्द्र त्रिपाठी, शाह जिला संयोजक डॉ अमिताभ मिश्र, जिला कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रभात मिश्रा, जिला कार्यक्रम संयोजक डॉ शिवेंद्र सिंह ने संबोधित किया।

इस अवसर पर आनंद विभाग संगठन मंत्री सेवा भारती, मेजर एस पी सिंह, विधायक सरोज सोनकर, सुनीता सिंह राष्ट्र सेविका समिति, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी सदस्य विधान परिषद, सुभाष त्रिपाठी विधायक पयागपुर,  राजेन्द्र विक्रम सिंह, निशंक त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह विधायक, पदमसेन चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, अमरनाथ, प्रांत संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच रविशंकर महाराज गुरु भाई, नूतन माहेश्वरी चंद्रभान सिंह संचित उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button