उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 11 जिलों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जेडी व डीआईओएस ने किया अवलोकन

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय इंसपायर अवार्ड मॉनक योजना 2022-23 की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को हुआ। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान 11जनपदों के 143 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ समेत अन्य जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ चयनित बाल वैज्ञानिकों का उत्साह देखने को मिला। प्रदर्शनी में  केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ़) के डॉ. रईस ने इस प्रदर्शनी का पर्यवेक्षण किया। वहीं शो केश किये जाने वाले सभी प्रोजेक्ट्स के मूल्यांकन के लिए उच्च कोटि के वैज्ञानिकों  को नियुक्त किया गया जिसमें डॉ एच के द्विवेदी, डॉ दिनेश कुमार सिंह, डॉ ऋचा पांडेय तथा डॉ विनय कुमार सिंह प्रमुख रहे।

22 मॉडलों का हुआ चयन

विज्ञान प्रदर्शनी में अलग-अलग जनपदों से कुल 22 माडल चुने गए, जिनका राज्य स्तर के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों को जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया वहीं निर्णायकों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल डॉ प्रदीप कुमार, उप शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल रेखा दिवाकर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जय शंकर श्रीवास्तव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक (आंग्ल) मनीषा द्विवेदी तथा प्रधानाचार्य राजकीय जुबिली इन्टर कॉलेज डॉ आशुतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।

इंस्पायर अवार्ड 2022-23 इन बच्चों के सिलेक्ट हुए मॉडल

1-सृष्टि  सिंह अवध कॉलेजिएट आईजी कैंपस लखनऊ
3-अदिति पांडे एमिटि इंटरनेशनल स्कूल लखनऊ
3- जानवि वर्मा  बाल निकुंज अकादमी लखनऊ
4-नाबा चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज लखनऊ
5-पिंकी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लखनऊ
6-नसर नूर कस्तूरबा बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज शिवाजी मार्ग लखनऊ
7-नीतिज्ञ पांडे लखनऊ पब्लिक स्कूल विराट खंड 4 गोमती नगर लखनऊ
8- अजय सिंह मानक नगर रेलवे इंटर कॉलेज आरडीएसओ लखनऊ
9-हृदय्यांश भट्ट मानक नगर रेलवे इंटर कॉलेज आरडीएसओ लखनऊ
10 वैष्णवी तिवारी रानी लक्ष्मी बाई सी ब्लॉक इंदिरा नगर लखनऊ
11 आरिका त्रिपाठी रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 विकास नगर लखनऊ
12 अनुष्का कुशवाहा डीपीएस डी पब्लिक स्कूल हरदोई
13 आशीर्वाद पांडे जेके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरदोई
14 शौर्य सिंह जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरदोई
15 सादिक गुप्ता भारतीय इंटर कॉलेज मैगलगंज लखीमपुर खीरी
16 शानू सोनकर राजकीय इंटर कॉलेज अतौरा बुजुर्ग रायबरेली
17 नेहा देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खैराबाद सीतापुर
18 खुशी मौर्य मन्नालाल इंद्राणी कुंवर इंटर कॉलेज जैतिपुर उन्नाव
19 महक फातिमा आई इंटर कॉलेज बाराबंकी
20 अभय राज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वल त्रिवेदीगंज बाराबंकी
21 ममता राजपूत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हीरपुर देवा बाराबंकी
22 अंबिका सिंह  चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूलनपुर अंबेडकर नगर

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button