उत्तर प्रदेशलखनऊ

केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बताया कांग्रेस का मोहरा, कहा- 2027 की दिख रही पराजय इसलिए कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘मोहरा’ वाले बयान पर एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए शनिवार को कहा कि जनता से झूठ बोलकर 2024 (लोकसभा चुनाव) में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए हैं।

मौर्य ने ‘एक्स’ पर शनिवार को पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी 2027 में पराजय निश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।” इसी पोस्ट में मौर्य ने कहा, ”जनता से झूठ बोलकर 2024 में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए हैं। उन्हें 2014/2017/2019/2022 (लोकसभा और विधानसभा चुनावों) में सपा की पराजय याद रखनी चाहिए। 2027 में 2017 दोहरायेंगे।”

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने राज्य की 403 सीट में से 325 सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि जबकि सपा 47 सीट पर सिमट गई थी।

वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया था जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था। सपा प्रमुख यादव ने शुक्रवार को कहा था कि सुनने में आया है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘मोहरा’ हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्य में भ्रष्टाचार इसलिए उजागर हो रहा है क्योंकि मौर्य जैसे कुछ लोग ‘‘दिल्ली के वाई-फाई’’ के ‘पासवर्ड’ बन गए हैं। मौर्य ने भी शुक्रवार को पलटवार करते हुए आरोप लगाया था कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस का ‘मोहरा’ बन गए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button