उत्तर प्रदेशकुशीनगर

भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

नगर पालिका परिषद पडरौना से विनय जायसवाल, हाटा से राजू मद्धेशिया और कुशीनगर से किरण जायसवाल होंगी भाजपा उम्मीदवार

नगर पंचायत तमकुही से जेपी गुप्ता ,फाजिलनगर से पशुपति जायसवाल, मथौली से जवाहर लाल सिंह , सेवरही से श्रीमती सोनिया जायसवाल ,सुकरौली से वरुण जायसवाल ,दुदही से सुरेश राय, कप्तानगंज से सुशीला खेतान, रामकोला से सुनीता देवी, छितौनी से ओम प्रकाश गुप्ता एवं खड्डा से श्रीमती संगीता देवी होंगी भाजपा प्रत्याशी

कुशीनगर। जनपद में नगर निकाय चुनाव के लिए बहुप्रतीक्षित उम्मीदवारों की सूची भारतीय जनता पार्टी ने जारी कर दी है सर्वाधिक चर्चित नगर पालिका परिषद पडरौना की सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान चेयरमैन विनय जायसवाल पर ही अपना विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि नगर पालिका परिषद हाटा के लिए राजू मद्धेशिया एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के लिए श्रीमती किरण जयसवाल पत्नी राकेश जयसवाल को उम्मीदवार घोषित किया है।

जनपद के सभी नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार तमकुही राज अनारक्षित सीट के लिए जेपी गुप्ता, फाजिलनगर पशुपति जायसवाल ,मथौली जवाहर लाल सिंह, सेवरही से सोनिया जायसवाल ,सुकरौली से वरुण जायसवाल ,दुदही से सुरेश राय ,कप्तानगंज से श्रीमती सुशीला खेतान, रामकोला से श्रीमती सुनीता देवी, छितौनी से ओम प्रकाश गुप्त और नगर पंचायत खड्डा से श्रीमती संगीता देवी पत्नी दुर्गेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

इस प्रकार चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। इसी बीच पडरौना नगर पालिका क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं देवरिया कुशीनगर को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र ने भी अपना निर्दल पर्चा दाखिल कर दिया है। पडरौना से समाजवादी पार्टी ने पूर्व में भी प्रत्याशी रहे हैदर अली राईनी को अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर रखा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button