उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024: जन-जन का समर्थन जुटाने के लिए बीजेपी चलाएगी लाभार्थी सम्पर्क अभियान

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जन-जन का समर्थन जुटाने के लिए पूरे प्रदेश में लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाएगी। इसको लेकर शनिवार को राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में बीजेपी ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने उपस्थित प्रतिनिधियों को प्रदेशभर में लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाने को लेकर मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने पूरे अभियान को लेकर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण भी किया। कार्यशाला के दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्लस्टर इंचार्ज, जिला प्रभारी, लाभार्थी सम्पर्क अभियान के क्षेत्रीय संयोजक, सहसंयोजक और लोकसभा संयोजक/सहसंयोजक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2024 में लोकसभा की सभी सीटो पर कमल खिलाना है। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई लोक कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया। जिसका परिणाम रहा कि 2014 से 2023 के बीच लगभग 25 करोड़ से अधिक भारतीय गरीबी से बाहर आए। उन्होंने कहा 2014 के बाद मोदी सरकार में अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्जवला, जन-धन, आवास, शौचालय, हर घर नल, हर घर जल, बिजली, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, किसान सम्मान निधि समेत कई अन्य योजनायें लागू करने का काम किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों में लाभार्थी सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत सम्पर्क 
और संवाद स्थापित करना है। मोदी सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई है वे सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगो तक पहुंची है। केन्द्र सरकार ने जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता से किए गए एक एक वादे को पूरा किया है।

वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यशाला में मौजूद प्रतिनिधियों से लाभार्थी सम्पर्क अभियान को लेकर चर्चा की। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि लाभार्थी सम्पर्क के दौरान लाभार्थी द्वारा मोबाइल नम्बर 9638002024 पर मिस्डकॉल करवाना है और मोदी जी का पत्र सौंपकर लाभार्थी के घर पर स्टीकर लगाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने अभियान को लेकर पार्टी संगठन योजना रचना पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 25 फरवरी से 05 मार्च के मध्य लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा व 01 मार्च से 03 मार्च के मध्य विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में प्रदेश भर में लाभार्थी परिवारजनों से व्यापक स्तर पर सम्पर्क व संवाद स्थापित करना है। उन्होंने अभियान को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि 11 फरवरी से 16 फरवरी के मध्य लोकसभा स्तर पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान की कार्यशाला आयोजित करनी है। जबकि 12 फरवरी से 20 फरवरी के मध्य मण्डल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जायेंगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button