उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: गांव में मकानों का सर्वे करने पहुंचे LDA अधिकारियों को किसानों ने बनाया बंधक

लखनऊ :  राजधानी में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और आवास-विकास के बीच किसानों की तकरार मुसलसल जारी है। इन विभागों के बीच किसानों का टकराव का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शुक्रवार गोसाईंगज के सिकंदरपुर अमोलिया गांव में मकानों का सर्वे करने पहुंचे लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के अधिकारियों की किसनों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने LDA अधिकारियों को गांव में बंधक बना  लिया। इतना ही नहीं किसानों ने अधिकारियों व LDA की टीम को सुल्तानपुर रोड के समीप खुर्दही में रिंग रोड पर चल रहे धरने में ले आए। धरने के बीच किसानों ने अधिकारियों को जबरन बैठा लिया  और उनसे आने का कारण पूछा जा रहा है।

इसके बाद किसान LDA के VC को मौके पर बुलाए जाने की मांग करने लगे। उनका कहना है कि LDA VC के आने के बाद भी अधिकारियों को छोड़ा जाएगा अन्यथा वह गांव में ही बंधक बने रहेंगे। अक्रोशित किसान सर्वे करने पहुंची टीम में शामिल अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी अभद्रता आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं, अधिकारियों के बंधक बनाए जाने की बात से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए हैं। एसीपी गोसाईंगंज किरण यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है। दो थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई है। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

(खबर अपडेट की जारी है…)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button