उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ : एक घंटे की बारिश में नाला बनी सड़कें, व्यवस्था की खुली पोल

लखनऊ। राजधानी में गुरुवार दोपहर हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। शहर में कई इलाकों में जगह- जगह हुये जल भराव ने स्थित को और खराब कर दिया। मुख्य मागों तक पर जल भराव ने व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। कुछ इलाकों में स्थित और खराब थी गलियों ने नाले का रूप ले रखा था।

इसके अलावा सड़कों पर बने गड्डे और दिक्कत पैदा कर रहे थे। कई जगह बुधवार को हुई बारिश की वजह से गड्डे हो गये थे। वह गड्डे भी लोगों की दहशत का कारण बने हुये थे।

फैजुल्लागंज, विकास नगर, इन्दिरा नगर, तकरोई, डालीबाग, आलमबाग समेत तमाम इलाकों में हुये जलभराव की वजह से काफी देर तक लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया ।

फैजुल्लागंज में हर बार की तरह इस बार भी बारिश के बाद हो रहे जलभराव के कारण लोगों के अन्दर दहशत है। हालांकि इसबार रुक-रुक हो रही बारिश की वजह से स्थित पिछली बार की तरह अभी बहुत खराब नहीं हुई है।

स्थानीय निवासी ममता त्रिपाठी ने बताया कि अभी बारिश की शुरूआत है। इस वजह से स्थित पहले की तरह गंभीर नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से जलभराव हो रहा है। यदि समय रहते इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। तो स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है।

इसके अलावा शहर के वीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले गोमती नगर विशेषकर लोहियापथ के समीप स्थित स्थानों में कुछ देर की ही बारिश ने जलभराव की स्थित पैदा कर दी। सीएम आवास से महज कुछ दूर स्थित पार्क रोड पर आये दिन जलभराव से लोग दो चार होते हैं।

इन क्षेत्रों में भी रही समस्या

आशियाना, कानपुर रोड स्थित एलडीए कालोनी,  तेलीबाग, खरिका वार्ड, मीराबाई मार्ग, कपूरथला, डालीगंज समेत अन्य जगहों पर जरा सी देर हुई बारिश ने जलभराव की स्थित पैदा कर दी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button