उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

किसानों के प्रति सरकार में संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : बोले अखिलेश- खाद की समस्या का समाधान नहीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश का किसान खाद संकट से जूझ रहा है। खाद की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद को लेकर हाहाकार है। खाद के लिए किसानों को लगातार लाइन लगानी पड़ रही है। कई जिलों की सहकारी समितियों में खाद नहीं है।

किसानों को पिछले साल न गेहूं की फसल के लिए यूरिया, डीएपी मिली और न धान के लिए खाद मिली, अब आलू और चना-मटर, सरसो के लिए खाद नही मिल रही है। खाद के लिए लाइनों में लगे दो किसानों की तबियत बिगड़ रही है। भाजपा किसान विरोधी है। खाद के लिए किसी की जान चली जाय और सरकार कुछ न करे। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा के अकोला सहकारी समिति पर खाद के लिए तीन दिन से गोदाम के चक्कर लगा रहे किसान की लाइन में तबियत बिगड़ गयी, बाद में मौत हो गयी। इससे पहले भी किसानों की साथ इस तरह की घटना हो चुकी है। भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी हो रही है।

भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों को खाद, बीज, बिजली उपलब्ध कराने में विफल है। उन्होने कहा कि भाजपा नौ साल से किसानों से झूठे वादे करती रही है। इसने किसानों को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार में किसानों को लगातार धोखा मिल रहा है। इस सरकार से किसान हर तरह से पीड़ित और प्रताड़ित है।

एक तरफ किसान को खाद, बिजली और अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ जंगली जानवरों के हमलों से किसानों, गरीबों में दहशत का माहौल है। बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत समेत अन्य कई जिलों में जंगली जानवर लगातार किसानों और गरीबों पर हमला कर जान ले रहे है।

बच्चों को अपना निवाला बना रहे है। गरीब और किसान बेबस है। भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा सरकार लोगों को सुरक्षा देने में असफल है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी किसानों को खाद, बीज मिलेगा, तभी गरीबो की सुरक्षा होगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button