उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूपी पुलिस की तीन इकाइयों को मिला स्कॉच अवार्ड, सोशल मीडिया सेंटर का ‘मेटा सुसाइडल अलर्ट’के कार्यों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश पुलिस की तीन प्रमुख इकाइयों को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को यह अवॉर्ड औपचारिक रूप से सौंपा गया। सम्मान पाने वाली इकाइयों में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, महाकुंभ 2025 के लिए स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) और सोशल मीडिया सेंटर का ‘मेटा सुसाइडल अलर्ट’प्रोजेक्ट शामिल हैं।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को यह सम्मान पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित भर्ती प्रक्रिया के लिए मिला। बोर्ड के पुलिस महानिदेशक एस.बी. शिरोडकर ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अवॉर्ड प्रस्तुत किया। महाकुंभ 2025 के दौरान स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को विशाल आयोजन में सुरक्षा, निगरानी और समन्वय के लिए आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर स्कॉच अवॉर्ड दिया गया, जिसे 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के सेनानायक अमित कुमार ने प्रस्तुत किया।

वहीं सोशल मीडिया सेंटर के ‘मेटा सुसाइडल अलर्ट’ को सोशल मीडिया के जरिए त्वरित सूचना संकलन, निगरानी और समयबद्ध पुलिस प्रतिक्रिया की अभिनव पहल के लिए सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड डीजीपी के जनसंपर्क अधिकारी व प्रभारी सोशल मीडिया राहुल श्रीवास्तव ने सौंपा।

आधुनिक तकनीक सक्षम और जन केंद्रित कार्यप्रणाली का प्रमाण

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस की आधुनिक, तकनीक-सक्षम और जन-केंद्रित कार्यप्रणाली का प्रमाण है। उन्होंने इसे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भावना, परिश्रम और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। डीजीपी ने सभी सम्मानित इकाइयों को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी उत्तर प्रदेश पुलिस जनसेवा, कानून-व्यवस्था और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button