उत्तर प्रदेशलखनऊ

जी राम जी  ऐक्ट से गांवो  का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा: केशव प्रसाद मौर्य

विकसित भारत -“जी राम जी” से गांव-गांव विकास का संकल्प

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  के शुक्रवार को जनपद  आगरा पहुंचने पर खेरिया एयरपोर्ट पर जनपद के मा.जनप्रतिनिधियों द्वारा बुके व पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने खेरिया एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां प्रेस वार्ता कर विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 (वीबी -जी राम जी) के महत्वपूर्ण प्रावधानों व ग्रामीणों व श्रमिको को होने वाले लाभों के बारे मीडिया बंधुओं से बात कर जानकारी दी, उन्होंने बताया कि विकसित भारत-जी राम जी के माध्यम से विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित गांव का रोड मैप तैयार किया गया है। विकास पैरामीटर के हिसाब से ग्राम पंचायतों का निर्धारण ए, बी एवं सी कैटेगरी में किया जाएगा,जिससे समस्त गांवों को विकास के समान अवसर प्राप्त होंगे,गांवो के विकास की बेहतर प्लानिंग के लिए पीएम गति शक्ति एवं अन्य आईटी टूल्स जैसे जी आइ एस का उपयोग किया जायेगा।

इसमें जाब कार्ड तीन साल के लिए बनाया जायेगा। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे बनाये गये इस अधिनियम से  देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने मे यह एक्ट बहुत प्रभावी रहेगा,इससे गांवो का आधारभूत ढांचा बहुत मजबूत और सुदृढ़ होगा,इस अधिनियम से गांव विकसित होंगे, श्रमिकों को काम के साथ सम्मान भी मिलेगा।हमारे श्रमिक भाइयों को सामाजिक सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित होगा व गांवों का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, इससे विकसित भारत का सपना पूरा  होगा।यह विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए स्थाई और महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर एवं आधुनिक बनाने की दिशा में विकसित भारत- जी राम जी महत्वपूर्ण अधिनियम है, इसमें अब कोई एन0जी0ओ0 काम नहीं करेंगे। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भी इस अधिनियम के तहत कार्य कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इसमें श्रमिकों के पारिश्रमिक के साप्ताहिक भुगतान की व्यवस्था की गयी है।  पहले स्कूलों मे केवल बाउन्ड्रीवाल ही बनवा सकते थे, अब किचेन शेड, लैबोरेट्री भी  बनवाने के लिए अनुमन्य किया गया है। जी राम जी अधिनियम में बायोमेट्रिक जी आइ एस मोबाइल एप और फेस  रीडिंग जैसी डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा। विकसित भारत बनाने के लिए  यह एक क्रांतिकारी कदम है।

तत्पश्चात फतेहाबाद की ग्राम पंचायत पैंतीखेड़ा में स्थित सती माता मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल ग्राम चौपाल को संबोधित करने पहुंचे, उपमुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सती माता जसोदा देवी मंदिर पहुंच कर मंदिर के दर्शन किए तथा माता का आशीर्वाद लिया, यहां 05 क्विंटल का नवीन घंटा भी लगाया गया।  उपमुख्यमंत्री  ने फीता काटकर ग्राम चौपाल का शुभारंभ किया तथा जी राम जी (ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत लगी स्टालों का निरीक्षण किया, मा. उपमुख्यमंत्री महोदय ने तत्पश्चात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास, सेवायोजन, जिला उद्योग केंद्र आदि के स्टालों को देखा तथा जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री  ने लगभग 25 लाख की राशि से निर्मित सती माता मंदिर प्रांगण में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

उपमुख्यमंत्री  ने जनपद आगरा के फतेहाबाद की ग्राम पंचायत पैंतीखेड़ा में स्थित सती माता मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल ग्राम चौपाल को सती माता की जय, भारत माता की जय और बंदे मातरम् के जयघोष के साथ संबोधित करते हुए कहा कि सती माता मंदिर प्रांगण में आकर मुझे ऊर्जा मिलती है, माता का आशीर्वाद मिलता है,  ये मेरी आस्था का केंद्र है।  उपमुख्यमंत्री जी ने फीता काटकर ग्राम चौपाल का शुभारंभ किया तथा  वीबी -जी राम जी  के  बारे मे लगे स्टालों का निरीक्षण किया तथा बच्चों का अन्न्प्राशन संस्कार पूर्ण किया। ग्राम जन चौपाल को संबोधित करते हुए  उपमुख्यमंत्री  ने ग्रामीणों का हृदय से स्वागत किया तथा लंबे इंतजार के बाद भी उपस्थित होने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

वीबी-जी राम जी के माध्यम से मनरेगा को भ्रष्टाचार के दलदल से निकालकर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट गांव विकसित किए  जायेगे। ग्रामीण सड़क, नाली, जल निकासी एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान इसी अधिनियम से सुनिश्चित किया जाएगा। मा. उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगरा शहर की तरह अब गांव की गलियां भी चमकेंगी। माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित गांव के संकल्प के अनुरूप हर गांव में रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर गांव में 10-20 लखपति दीदियां होंगी, जिससे परिवारों की पहचान भी मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि हस्तांतरित हो रही है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि वोट न देने वालों से भी भेदभाव नहीं।सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वंदे मातरम राष्ट्रगीत है, जिसकी शताब्दी पर विधानसभा एवं विधान परिषद में चर्चा हुई। उन्होंने आपातकाल के विरुद्ध राष्ट्रवादी भावना को रेखांकित किया।  मा0 उपमुख्यमंत्री  ने मतदाता सूची शुद्धीकरण हेतु  अपील की कि नाम जुड़वाएं, हटवाएं या संशोधित कराएं। 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम दर्ज कराएं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button