उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूपी MLC चुनाव : जीत के जश्न पर अखिलेश की नसीहत, जुलूस न निकालें, भाजपा बिगाड़ सकती है छवि, आकाश अग्रवाल के मुद्दे पर BJPको घेरा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया  अखिलेश यादव ने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जीत का जश्न सोशल मीडिया के जरिए मनाया जाए और कोई हो-हल्ला या जुलूस न निकाला जाए।

अखिलेश यादव ने आशंका जताई कि विजयी जुलूस निकालने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) साजिश करके सपा की छवि बिगाड़ सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव का ध्यान रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।

विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जीत की खुशी शांतिपूर्ण तरीके से लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश न कर सके और सपा पर हुड़दंग करने का आरोप न लगे।

विजयी एमएलसी और समर्थकों का होगा सम्मान

सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि पार्टी सभी विजयी एमएलसी का अभिनंदन करेगी। संभव हुआ तो वह स्वयं उनके क्षेत्रों में जाकर सम्मान करेंगे। उन्होंने विजयी उम्मीदवारों से उन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सूची तैयार करने को कहा, जिन्होंने चुनाव में उनका समर्थन और सहयोग किया है। अखिलेश ने कहा कि जीत में योगदान देने वाले सभी लोगों का भी सम्मान किया जाएगा।

आकाश अग्रवाल के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

अखिलेश यादव ने आगरा में सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगियों के व्यवहार से अग्रहरि समाज आहत है। अखिलेश ने कहा कि इस घटना के बाद समाज के लोग खुद को अपमानित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।उन्होंने अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अब इसमें ‘ए’ का मतलब अग्रवाल-अग्रवंशी भी है। अखिलेश ने कहा, ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’ ही उनका नारा है।

बोले- अग्रवाल समाज के साथ आने से बढ़ी ताकत

सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि अग्रवाल समाज के साथ आने से पार्टी का जनाधार और मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त इस समाज का समर्थन पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। अखिलेश ने अपने राजनीतिक संदेश में भाजपा पर निशाना साधते हुए पीडीए की लड़ाई को 5 प्रतिशत भाजपाइयों बनाम 95 प्रतिशत पीडीए की लड़ाई बताया। पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव ने समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लोहिया के आदर्श पहले भी पार्टी के लिए प्रकाश स्तंभ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button