उत्तर प्रदेशगोरखपुर

मदरसा बोर्ड : पांच परीक्षा केंद्रों पर 2010 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, सीसीटीवी की निगरानी में आज से 24 मई तक चलेंगी परीक्षाएं

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2023 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल व फाजिल की परीक्षा आज से शुरू होंगी। परीक्षाएं 24 मई तक चलेंगी। जिले के पांच मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें से तीन परीक्षा केंद्र शहर क्षेत्र में, जबकि दो ग्रामीण क्षेत्र के मदरसे हैं। जिले के करीब 2010 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
मौलवी/मुंशी (सेकेंडरी) की परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक होंगी। आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच होंगी।

शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व मदरसों ने तैयारी कर ली है। मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पारदर्शिता के दृष्टिगत सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे के साथ वॉयस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं। परीक्षा की वेबकास्टिंग भी होगी। परीक्षा सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए सचल दल भी गठित किया गया है। जो समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का मुआयना करेगा। निर्धारित परीक्षा केंद्र – मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाज़ार , मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर, मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम असौजी बाजार, मदरसा अरबिया शमसुल उलूम सिकरीगंज l

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button