उत्तर प्रदेशबहराइच

जिले में नकलविहीन चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

  • डीएमओ ने किया परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

बहराइचl अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की मुंशी मौलवी आलिम कामिल और फाजिल की परीक्षा के तीसरे दिन की प्रथम पाली में कुल 1855 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें से 1106 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 749 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे इस प्रकार उपस्थित 59.62 प्रतिशत रहा जबकि द्वितीय पाली में कुल 1197 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें से 1037 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 160 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और इस प्रकार उपस्थित 86.63 रहा | कुल 909 छात्र अब तक सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ चुके हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने मदरसा जामिया अशरफिया मसूदुल उलूम छोटी तकिया बहराइच, मदरसा अलमर्कजुल इस्लामी दारुल फिक्र दरगाह रोड़, बहराइच एवं मदरसा जामिया गाजिया फैजुल उलूम बख्शीपुरा बहराइच का औचक निरीक्षण कर बताया कि जनपद के सभी 11 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चल रही हैं कहीं किसी प्रकार की गडबडी अभी तक नहीं मिली हैlपरीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित तीनों फ्लाइंग स्क्वायड परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सघन जांच कर रहे हैं। उड़ाका दल सीसीटीवी कैमरों को खंगाल और परीक्षा कक्षों में पहुंचकर औचक निरीक्षण भी लगातार कर रहे हैंl

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रमुख सचिव के निर्देशों के अनुसार कैमरे की निगरानी में बोर्ड परीक्षा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर कार्रवाई की जाएगी ।नकलविहीन परीक्षा के लिए की जा रही सख्ती का नतीजा है कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं एवं जनपद में अभी तक एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया हैl

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button