उत्तर प्रदेशबहराइच

मदरसा गौसिया का परीक्षाफल हुआ घोषित,फैसल ने किया टाप

बहराइच। जिलें के मिहीपुरवा कस्बा में स्थित मदरसा गौसिया का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें मदरसे में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं को परीक्षाफल वितरण किया गया। विद्यालय के छात्र फैसल अहमद मदरसे में प्रथम स्थान पर रहे। परीक्षाफल कार्यक्रम की शुरुआत कुरान शरीफ की तिलावत एवं मदरसे की प्रार्थना के साथ हुआ। मदरसे के कक्षा चार के छात्र फैसल अहमद ने 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मदरसे में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कु० अल्फिया ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा कु० नव्या गुप्ता ने 92.17 प्रतिशत अंक के साथ मदरसे में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेधावी छात्र-छात्राओं में कक्षा नर्सरी में प्रिया कौलिक प्रथम, कु० लायबा द्वितीय, कु० आलिया परवीन ने तृतीय कक्षा, केजी में अनुष्का प्रथम, कु० शिफा द्वितीय, अनस अहमद ने तृतीय कक्षा 1 में कु० नव्या गुप्ता प्रथम, कु० अलवीना इदरीसी द्वितीय, कु० मुस्कान ने तृतीय, कक्षा दो में कु० महक प्रथम, फैजान रसूल द्वितीय, कु० बरकत फातिमा ने तृतीय कक्षा तीन में महफूज अहमद प्रथम, कु० फिरदौस द्वितीय, मो० अर्श ने तृतीय कक्षा चार में फैसल अहमद प्रथम, अल्फिया खातून द्वितीय, सानिया खान ने तृतीय तथा कक्षा पांच में ईशान्त कुमार गुप्ता प्रथम, कु० सादिका द्वितीय तथा मो० कासिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर मदरसे के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर पुरुष्कृत भी किया गया। इस मौके पर मदरसे के प्राचार्य इसरार अहमद इदरीसी ने प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि मदरसा पिछले 90 सालों से बेहतर शिक्षा देते आ रहा है। जहाँ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ- साथ सुसंस्कारित भी किया जाता है। प्राचार्य इदरीसी ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना के साथ अपने स्टाफ के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए बताया कि मदरसे के बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय,अलीगढ यूनिवर्सिटी तथा जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाओं में भी सम्मिलित होते हैं और इनमें सफलता प्राप्त कर मदरसे एवं कस्बे का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस मौके पर मदरसे के सदर हाजी शाकिर अली, सेक्रेट्री अजीमुल्ला खाँ, नायब सदर जकी अहमद, दरगाह लक्कड़ शाह कमेटी के सदर रईस अहमद, शिक्षक इरफान खाँ, कारी रजब अली, हाफिज अरबाज अली, काजल बानो, अंजुम बानो हाफिज नौशाद रजा, रेशमा बानो एवं अभिभावक सिद्धार्थ गुप्ता, रुस्तम अली, फुरकान अहमद, महेश कुमार, जहीर अहमद, राजेश कुमार, अनवारुल हसन, अकबर अली, अबरार अहमद, जलालू खान, बब्लू, हफीजुर्रहमान समेत काफी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button