आगराउत्तर प्रदेशराज्य
Mahakumbh Live: महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, 10 बजे तक 81 लाख से अधिक लोग लगा चुके डुबकी

आज फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है, इस दिन महाकुंभ का आखिरी बड़ा स्नान है, तो वहीं, आज महाशिवरात्रि भी है। यह दिन शिवभक्तों के लिए बेहद खास है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी कारण आज देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में पहुंच रहे हैं। 25 तारीख तक महाकुंभ में 64.6 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं और यह आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है। महाकुंभ का आरंभ 13 जनवरी को हुआ था।



