उत्तर प्रदेशलखनऊ

बलरामपुर अस्पताल में लिफ्ट के डक्ट में गिरा शख्स, गंभीर रूप से हुआ घायल, चल रहा इलाज

लखनऊ। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में गुरुवार को खराब लिफ्ट की वजह से एक 55 वर्षीय शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि लिफ्ट खराब थी, लेकिन शख्स ने चैनल को खोलने की कोशिश की और झटके की वजह से करीब 5 फिट गहरे डक्ट में जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर शख्स को डक्ट से निकाला और इमरजेंसी पहुंचाया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

दरअसल सरफराज (55) गुरुवार को अपने मरीज को देखने बलरामपुर अस्पताल पहुंचे थे। मरीज अस्पताल की इमरजेंसी में प्रथमतल पर भर्ती है। सरफराज लिफ्ट से प्रथम तल पर जाने के लिए चैनल खोलने लगे। इस दौरान चैनल खुल गया और वह लिफ्ट के डक्ट में जा गिरे। जिसके कारण उनकों निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला जा सका और इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों की मानें तो सरफराज के सिर में करीब 11 टांके लगे हैं।

सरफराज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुये सरफराज को लगी चोट के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक ने बताया कि लिफ्ट के चैनल को जबरन खोलने की कोशिश में लगे झटके की वजह से गिर पड़े। जिसकी वजह से चोट लग गई है। इलाज के बाद वह ठीक हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button