उत्तर प्रदेशलखनऊ

फर्जी IRS अफसर बनकर डिप्टी एसपी से रचाई शादी, तलाक के बाद भी पति बनकर कर रहा धन उगाही

लखनऊ। मेट्रोमोनियल साइट्स के रिश्ते कितने घातक साबित हो रहे इसकी नजीर महिला पुलिस अफसर की कहनी पेश कर रही है। इसी साइट की मदद लेकर एक युवक ने फर्जी IRS अधिकारी बनकर महिला डिप्टी एसपी से शादी रचा ली। विवाह के बाद हकीकत सामने आई तो महिला अधिकारी ने उससे तलाक ले लिया। बावजूद इसके जालसाज युवक खुद को उनका पति बताकर उनके नाम पर लोगों से धन उगाही करने में जुटा है। इससे परेशान होकर महिला अफसर ने गाजियाबाद में युवक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

यह महिला अफसर कोई और नहीं शामली जिले में तैनात तेज तर्रार डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर हैं। उनके मुताबिक 2018 में नवादा के रहने वाले रोहित राज से उनकी शादी मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। रोहित ने खुद को 2008 बैच का IRS अफसर बताया और रांची में बतौर डिप्टी कमिश्नर तैनाती बताई थी।

श्रेष्ठा का कहना है कि रोहित राज नाम के दूसरे अफसर रांची में तैनात थे, उनके नाम का दूरुपयोग करके इसने रिश्ता किया था। शादी के बाद कुछ साल तक तो श्रेष्ठा ने समझौता करके उसके साथ जीवनयापन किया। लेकिन इसी बीच रोहित और उसके घरवाले उनसे मोटी रकम की डिमांड करते हुए प्रताड़ित करने लगे। हालात बहुत खराब होने पर तीन साल पहले श्रेष्ठा ने रोहित से तलाक ले लिया।

उगाही के लिए पोस्टिंग वाले जिलों में बना लेता है ठिकाना

मूल रुप से उन्नाव की रहने वाली श्रेष्ठा गाजियाबाद में रहती हैं। उनकी मौजूदा पोस्टिंग शामली जिले में है। गाजियाबाद पुलिस को दी तहरीर में श्रेष्ठा ने बताया है कि रोहित ने तलाक के बाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। उनकी जिन जिलों में पोस्टिंग होती है रोहित वहां अपना ठिकाना बना लेता है। इसके बाद उनके नाम और पद का दुरुपयोग करके लोगों से धन उगाही करता है। वह लोगों को बताता है कि श्रेष्ठा का पति है। इसकी वजह से लोग उसके झांसे में आ जाते हैं। मौजूदा समय में उसने गाजियाबाद में अपना ठिकाना बना रखा है।

गोंडा के नेता को दी सफारी में बांधकर घसीटने की धमकी

श्रेष्ठा के मुताबिक रोहित सफारी कार का काफिला लेकर चलता है। हाल ही में उसने गोंडा के एक नेता को सफारी में बांधकर घसीटने की धमकी दी। इसकी जानकारी पीड़ित ने उन्हें दी। इतना ही नहीं रोहित ने उनके बैंक अकाउंट से लाखों रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए। अब उनके बेटे के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनके नाम का दुरुपयोग कर रहा है। विरोध करने पर बेटे की हत्या करवाने की धमकी देता है। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने श्रेष्ठा की तहरीर पर रोहित और उनके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button