उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रथम स्थान पर लाकर लखनऊ को बनाएंगे स्मार्ट सिटी: महापौर

  • नगर निगम के इतिहास में पहली बार सम्पन्न हुआ 100 दिन 100 कदम आयोजन
  • -महापौर की मेहनत धरातल पर सफल होती दिख रही: डिप्टी सीएम
  • -महापौर के अथक प्रयासों से लखनऊ स्मार्ट सिटी बनेगा: डॉ. नीरज बोरा

लखनऊ। सुषमा खर्कवाल के महापौर बनने के बाद शनिवार को विकास के 100 दिनों का उत्सव (100 दिन, 100 कदम लखनऊ नई प्रगति की ओर अग्रसर) वृहद रूप से मनाया गया। कहा गया कि 100 दिन का उद्देश्य एक लक्ष्य जीरो वेस्ट और जीरो टोलरेंस के साथ लखनऊ नगर का विकास करना है। इस मौके पर 96 करोड़ की 282 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान महापौर ने सभी 110 पार्षदों, कार्यकर्ताओं सहित सभी नगर निगम कर्मियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लखनऊ को प्रथम स्थान पर लाकर स्मार्ट सिटी बनाना है। फिर डिप्टी सीएम ने कहा कि 100 दिन 100 कदम और लखनऊ नई प्रगति की ओर अग्रसर हो चुका है। उन्होंने कहा कि महापौर सुषमा खर्कवाल की इन 100 दिनों की मेहनत धरातल पर सफल होती दिखाई दे रही है। इस दौरान एमएलसी, मुकेश शर्मा, सदस्य विधान परिषद ई. अवनीश कुमार सिंह व पवन सिंह मौजूद रहें।

वहीं लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि आज से पहले कभी भी इस प्रकार का आयोजन नगर निगम में नहीं हुआ, निश्चित ही महापौर के अथक प्रयासों से अब लखनऊ नम्बर एक पर आकर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button