उत्तर प्रदेशबहराइच

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक

बहराइच। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद बहराइच हेतु नामित संस्थाओं द्वारा परियोजनाओं के लिए प्रस्तुत डी.पी.आर. को राज्य पेयजल मिशन को प्रेषित करने एवं स्वीकृत पेयजल योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने निर्देश दिया किलो लैण्ड की परियोजनाओं को मनरेगा योजना के तहत मिट्टी की पटान कराकर लेबलिंग कराई जाय ताकि उेसे क्षेत्रों में वाटर लागिंग के कारण स्वच्छ पेयजल को लेकर कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए।

डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की परियोजनाओं को कार्यान्वित करते समय विगत वर्षों में आयी बाढ़ के दौरान जल स्तर को देखते हुए फाण्डेशन को तद्नुसार ऊंचा कर बनाया जाय ताकि बाढ़ के समय भी ऐसे स्थान शुद्व पेयजल की आपूर्ति के साथ प्रभावित लोगों को सुरक्षित आसरा तथा राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन में भी काम आ सकें।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि पेयजल परियोजनाओं को ईको फ्रेंडली बनाने तथा आकर्षक बनाने के लिए परिसरों में ग्रीन बेल्ट विकसित करेंl डीएम ने कहा कि वे स्वयं भी आकस्मिक रूप से पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। पेयजल योजना को धरातल पर क्रियान्वित करने के उद्देश्य से डीएम ने घर-घर कनेक्शन के लिए आवश्यकतानुसार मानव संसाधन बढ़ायें जाने का निर्देश दिया।

डीएम डॉ. चन्द्र ने अधि.अभि. जल निगम को निर्देश दिया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए नामित एजेन्सी बीडीओ से समन्वय कर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभारी सीडीओ/डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, डभ्एफओ बहराइच संजय शर्मा, अधि.अभि. जल निगम राकेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व सम्बन्धित मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button