राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में बोले राज्य मंत्री : ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले देशहित की बात नही कर सकते

बाराबंकी। अखण्ड भारत के निर्माता, लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भव्य राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा हनुमान मंदिर सैदखानपुर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर महमूदाबाद तक करीब आठ किलोमीटर पर संपन्न हुई।
पदयात्रा में राज्यमंत्री (खाद्य एवं रसद) सतीश शर्मा, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, चेयरमैन जगदीश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, रत्नेश सिंह मिंटू, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, पवन सिंह रिंकू, जवाहरलाल वर्मा, रुपेश प्रताप सिंह, अभिषेक वर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, संदीप त्रिपाठी, सुरेन्द्र मिश्रा, नीरज सिंह, अभिषेक मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, विवेक तिवारी और वीरेन्द्र पांडेय समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस पदयात्रा ने एकता, संगठन और राष्ट्रनिष्ठा का सशक्त संदेश दिया। यात्रा समापन पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा की सरदार वल्लभ भाई पटेल का विरोध हमेशा कांग्रेस के लोगों ने किया और वही अब भी देश का विरोध कर रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़े करने वाले कभी देश हित की बात नही कर सकते है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने सहयोग और समर्पण से इस ऐतिहासिक पदयात्रा को सफल और यादगार बनाया।



