मिस्टर पूर्वांचल बाडी बिल्डिंग मेन फिजिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता का उनवल में हुआ आयोजन

- चेयरमैन उनवल महेश कुमार दुबे ने विजेता खिलाड़ियों को दिया ट्रॉफी
गोरखपुर। नगर पंचायत उनवल टेकवार स्थित ग्राउंड में मिस्टर पूर्वांचल बाडी बिल्डिंग मेन फिजिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। इस चैंपियनशिप के मुख्य आयोजक अभि फिटनेस के मालिक अभिषेक भारद्वाज जी रहे।
इस मेन फिजिक्स बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर पंचायत उनवल के चेयरमैन महेश कुमार दुबे रहे वही चेयरमेन उनवल ने संपूर्ण सहयोग करते हुए इस बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना पुरजोर योगदान दिया जिसके कारण यह चैम्पियनशिप सकुशल संपन्न रहा।
आप को बताते चले कि इस बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में क्षेत्र, मंडल ओर प्रदेश के खिलाड़ी ने भाग लिया। मिस्टर पूर्वांचल बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के ओवरऑल विजेता प्रथम पर परवीन विश्वकर्मा वाराणसी सेकेंड पर परवीन यादव मऊ रहे।
मेन फिजिक्स में ओवर ऑल विजेता प्रथम स्थान पर अजय जायसवाल गाजीपुर, और रनअप खिलाड़ी सूर्यांश यादव रहे। इन खिलाड़ियों ने मेडल ट्राफी के साथ अपना नगद पुरस्कार भी जीता।
वही मिस्टर पूर्वांचल बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मेंस फिजिक्स प्रतियोगिता के जज अनिरुद तनवर दिल्ली, उमेश चौधरी बिहार, अनवर अहमद उत्तर प्रदेश,रहफत अली यूपी ने जज की भूमिका में शानदार कार्य किया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य सहयोगी रोशन विश्वकर्मा, सत्यम भारद्वाज, अंकित पहलवान, समीर पठान, श्यामपाल, मोनू दुबे, विकाश यादव, सूर्या निषाद के साथ नगर पंचायत के सभासद और अन्य नगरवासी रहे।



