उत्तर प्रदेशबहराइच

मुफ्ती ए आज़म हिन्द कांफ्रेस व दस्तार बन्दी का हुआ आयोजन

बहराइच। जनपद के गजाधरपुर स्थित दारूल उलूम मुफ्ती ए आज़म हिन्द में बीती रात मुफ्ती ए आज़म हिन्द कांफ्रेस व दसतार बन्दी का आयोजन किया गयाl जिसकी सरपरस्ती बरेली शरीफ के सज्जादा नशीन मौलाना मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी और संचालन मौलाना इसराइल अख्तर मसऊदी कानपुरी ने किया ।कांफ्रेस के दौरान मदरसा के आठ छात्रों की दसतार बन्दी हुई।कांफ्रेस की शुरुआत कारी मुहम्मद नोमान रजा नूरी ने कुरान की तिलावत से किया ।असद इकबाल कलकत्तवी, फरियाद रजा, कारी तनवीर रजा आदि ने नात पाक पढ़ीं।

इस अवसर पर मौलाना जुलफिकार अली बरकाती मुम्बई ने अपने संबोधन में कहा कि आधी रोटी खाओ मगर बच्चो को जरूर पढ़ाओ क्योकि हमारे नौजवान जब शिक्षित होंगे तो वह एक अच्छे इंसान के साथ साथ अच्छे नागरिक भी बन सकेंगे और तभी हमारा समाज और देश तरक्की करेगा। उनहोंने कहा कि दीन की शिक्षा हासिल करके ही नौजवान बुराइयों से बच सकते हैंl मदरसा के संस्थापक मुफ्ती मुहम्मद सुलतान रजा नूरी ने कहा कि हमारा मुल्क गंगा जमुनी तहजीब का मुल्क हैl हमे सूफी संतो के आदर्शों और उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर भाई चारा, मुहब्बत और इंसानियत को बढ़ावा और नफरत को खत्म करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज जिन बच्चो की दसतार बन्दी हुई है,उनको चाहिए कि कुरान की हमेशा तिलावत करते रहें और अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश करे।इनके अलावा मुफ्ती जुबैर अहमद मुम्बई, मौलाना मुहम्मद सालेह सिद्दीकी सददन मियां शाहजहाँपुरी, मौलाना मुहम्मद ताहिरूलकादरी बस्ती आदि ने भी संबोधित किया ।समापन मौलाना अहसन रजा खां कादरी की दुआ व सलातो सलाम पर हुआ। कांफ्रेस में हाजी मुहम्मद हसन उर्फ लड्डू भाई, सेठ सय्यद अली, विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, चौधरी अब्दुल करीम, मुहम्मद नसीम प्रधान, मुहम्मद अजमल खां प्रधान, चौधरी मुहम्मद असलम, रजीउददीन मौलाना शाकिर, मौलाना मुहम्मद समी समेत हजारों लोग मौजूद थेl

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button