उत्तर प्रदेशबस्ती
मुण्डेरवा पुलिस ने किया ईनामिया गैगेस्टर अभियुक्ता को गिरफ्तार

बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा थाना मुण्डेरवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 276/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर से सम्बन्धित वांछित ईनामिया अभियुक्ता गुड्डी देवी पत्नी रोमी करवल साकिन करवल कालोनी किठुरी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती उम्र करीब 40 वर्ष को आज दिनांक 01.04.2023 को समय 11.05 बजे करवल कालोनी किठूरी से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्ता गुड्डी देवी के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा रूपया 10000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। उक्त अभियुक्ता अवैध रुप से कच्ची शराब बनाने व बेचने का कार्य करती थी जिसके आपराधिक कृत्य के आधार पर थाना मुण्डेरवा पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं। आपराधिक पृष्ठ भूमि व सक्रियता के कारण 3(1) यू0पी0 गैगंस्टर एक्ट का अभियोग थाना मुण्डेरवा पर पंजीकृत किया गया था।



