उत्तर प्रदेशगोरखपुर

राष्ट्रीय कुम्हार समागम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

गोरखपुर। राष्ट्रीय कुम्हार समागम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 18 व 19 मार्च को गोरखपुर के नौसढ़ चौराहा स्थित कृष्णा लान में सम्पन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम का आयोजन एकीकरण महाअभियान भारत वर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने किया था । कार्यक्रम का उद्देश्य था कि निर्णायक आबादी वाला मेहनतकश कलाकार यह समाज सदियों से सर्व समाज की सेवा भाव से काम करता चला आ रहा है किंतु आपसी विघटन के कारण जगह जगह ज़ुल्म , ज़्यादती, अन्याय एवं उत्पीड़न का शिकार हो रहा है । उनका जीवन स्तर गिरता जा रहा है और वे विकास की मुख्य धारा से कोसों दूर हैं।

इसलिए विभिन्न उपजातियों / सामाजिक संगठनों और राजनैतिक धड़ों में बंटकर अपने हक़ व अधिकार से वंचित प्रजापति समाज आज पतन के शिखर पर है इसलिए देश स्तर के सभी अलग अलग धड़ों में बंटे समाजसेवियों , प्रोफेशनल कारोबारियों , जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों , कर्मचारियों एवं संतमहात्माओं का सर्वसम्मति के आधार पर एकीकरण कर अन्य संगठित वर्गों की तर्ज़ पर एक महाशक्ति का निर्माण करना आवश्यक है। ताकि समाज के निचले पायदान के लोगों के जीवन स्तर को उठाया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अनिल कुमार प्रजापति ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे इस आह्वान पर नेपाल समेत भारत के कोने कोने से समाज के विभिन्न संगठनों के ज़िम्मेदार पदाधिकारी , महामंडलेश्वर नकलंक धाम दलसुख दास जी महाराज , अनेकों प्रोफेशनल कारोबारी , अधिकारी , कर्मचारी एवं वरिष्ठ समाज चिन्तक बड़ी संख्या में पधारे और बाबा गोरक्षनाथ की पावन भूमि पर कुम्हार वंश इतिहास के नए अध्याय के तौर पर एकीकरण को मूर्त रूप देते हुए एक झंडा , एक बैनर , एक नीति , एक सिद्धांत और एक नियमावली का प्रारूप तैयार कर समस्त कुम्हार वंश से जनक्रांति छेड़ने का आह्वान किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश कुमार प्रजापति, रामनारायण प्रजापति, केशव प्रजापति, रितेश प्रजापति, संदीप प्रजापति, राहुल प्रजापति, गोलू प्रजापति एड० शिवशंकर प्रजापति, एड० अविनाश प्रजापति, एड० गोविंद प्रजापति, एड० तग प्रजापति, चौधरी मंगल प्रजापति, विकास प्रजापति, रामू प्रजापति, बबलू प्रजापति, शेषनाथ, प्रजापति संजय प्रजापति, अमन प्रजापति, बबलू प्रजापति एबीसी हिंदुस्तान न्यूज़, जुगनू प्रजापति अमर उजाला प्रेस, एड० कृष्ण प्रताप प्रजापति श्री गुरु प्रसाद बिहार श्री किशोर प्रजापति राजस्थान श्री संतराम प्रजापति डीएसपी अधिकारी दल श्री नीरज कुमार बुलंदशहर श्री राधा मोहन प्रजापति सोनभद्र श्री श्याम कोहार नेपाल श्री तुलसी राम प्रजापति झारखंड श्री अंबिका प्रजापति आजमगढ़ श्री दीपक प्रजापति दमनदीप आदि शामिल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जौनपुर जिले से चलकर आए डॉ संजीव कुमार प्रजापति ने आयोजक मंडल का सहयोग किया जो भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों एवं महिलाओं ने भाग लिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button