उत्तर प्रदेशबहराइच
रंजितबोझा में हुआ नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन


रुपईडीहा (बहराइच)।रंजीतबोझा में 4 दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रुपईडीहा पत्रकार संघ के संरक्षक शेर सिंह कसौधन, कोषाध्यक्ष रईस ने किया।आयोजक वसीम अहमद, शमीम अहमद,मनशाद अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आसपास की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।आयोजन समिति द्वारा टूर्नामेंट प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि व मेहमानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आई टीम के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि शेर सिंह कसौधन ,रज़ा इमाम रिज़वी, रईस का परिचय कराया गया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दुर्गापुर व बाबागंज के बीच बीच खेला गया।टूर्नामेंट आयोजन समिति में ज़की ,शरीफ,साहेबे आलम,एहराम आदि की भूमिका निभा रहे हैं।इस अवसर पूर्व प्रधान मोहम्मद जुबेर फारुकी,श्याम पंसारी,मो आलम,मनशाद अहमद,अब्दुल मोईद,शदाब अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।



