उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

अब घर-घर नोटिस लेकर पहुंचेंगे BLO, निर्वाचन आयोग ने शुरू किया ‘बुक-ए-कॉल विद बीएलओ’ सुविधा

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान ‘बुक-ए-कॉल विद बीएलओ’ सुविधा शुरू की है। शुक्रवार को आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि आपत्ति और दावे दर्ज कराने की अवधि छह फरवरी, 2026 तक प्रभावी रहेगी।

इस सुविधा के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) से सीधे बात करने के लिए फोन कॉल बुक कर सकता है। यह सेवा मतदाता सूची/एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए उपयोगी है।

BLO से कैसे करें संपर्क

भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल तथा ऐप पर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉग-इन कर इस सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। आयोग ने बताया कि यदि मतदाता का नंबर पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, तो उसे पहले ‘साइन अप’ करना होगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉग इन करने या ओटीपी का उपयोग करके साइन-अप प्रक्रिया पूरी करने के बाद, मतदाता अपना ईपीआईसी या संदर्भ नंबर दर्ज करके या राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर जैसी जानकारी प्रदान करके कॉल बुक कर सकते हैं। संबंधित बीएलओ 48 घंटों के भीतर मतदाता से संपर्क करेगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button