मेघावी छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित

गोरखपुर। शुक्रवार को माइनॉरिटी ग्रेजुएट संस्थान के संयोजक बदरे आलम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि हर साल की तरह इस साल भी जिन छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 2023 में 70% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं चाहे वह किसी भी बोर्ड के हो, संस्था द्वारा ऐसे छात्र-छात्राओं को एक समारोह के माध्यम से मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उनको आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाए जिससे हमारे देश में ड्राप आउट छात्रों की संख्या में कमी हो सके।
विद्यार्थी इसका आवेदन फॉर्म नाइस फोटोकॉपिर्स बक्शीपुर, फाइन ऑफसेट प्रिंटर्स निकट मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार एवं जी0के0 अकेडमी जाहिदाबाद गोरखनाथ से प्राप्त कर सकते हैं। उसे पूर्ण रूप से भरकर वही जमा भी कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ केवल हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट मार्कशीट की छाया प्रति संलग्न करें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 73 94 932811 पर संपर्क किया जा सकता है। इसकी जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी मोहम्मद आजम ने दिया।



