उत्तर प्रदेशबस्ती

अज्ञात वाहन के कुचलने से युवक की मौत कई घंटों तक बीच सड़क पर पड़ी रही लाश

कलवारी -थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग गायघाट स्थित आरआरटी स्कूल के सामने अज्ञात वाहन का पहिया सिर पर चढ़ जाने से युवक की मौत हो गयी। कई घंटों तक लाश सड़क पर पड़ी रही। सुबह लोगों ने घटना की सूचना कलवारी पुलिस को दिया। पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कलवारी थाना क्षेत्र के ईजरगढ़ उर्फ बेनीपुर गांव निवासी सुदामा पुत्र श्रीराम शर्मा 32 वर्ष की भोर में राम जानकी मार्ग के गायघाट आरआरटी स्कूल के सामने अज्ञात वाहन से सिर कुचलने पर मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों ने चौकी इंचार्ज गायघाट एवं थानाध्यक्ष कलवारी को दिया।
घटना को लेकर लोगों में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हैं। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की पहचान सुदामा पुत्र श्रीराम शर्मा निवासी ईजरगढ़ उर्फ बेनीपुर के रूप में किया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button