उत्तर प्रदेशबहराइच

नवनिर्वाचित अध्यक्ष व 15 सभासदों को को दिलाई गई शपथ

रूपईडीहा (बहराइच)l भारत नेपाल सीमा पर स्थित नव गठित नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष व 15 सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौड़, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला गोपाल जी, विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा, एसएसबी 42वी वाहिनी कमांडेंट तपन दास,घनश्याम सिंह सहकारी समिति जिलाध्यक्ष बहराइच, रूपईडीहा नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों सहित कुल 16 लोगों को नेपालगंज रोड विनायक मैरेज हॉल में शपथ दिलाई गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष नवनिर्वाचित डॉ उमाशंकर वैश्य सहित गोकुलपुर सभासद महिमा वर्मा, पचपकड़ी सभासद ननकी देवी, दीनदयाल नगर सभासद जान मोहम्मद, , आजाद नगर सभासद राजकुमार गुप्ता, आदर्श नगर सभासद रजा इमाम रिजवी रुपईडीहा सभासद जाकिर हुसैन, विवेकानंद नगर सभासद जहीर अहमद, सरस्वती नगर सभासद परवीन बानो, साकेत नगर सभासद शाहिस्ता हाशमी, केवलपुर सभासद सीमा देवी, निधि नगर सभासद फूलमता, जमुनहा सभासद मनोज कुमार, दशहरा बाग सभासद ध्रुव राज वर्मा, अटल अगर सभासद प्रज्ञा मदेशिया को एसडीएम माहसी राकेश मौर्य ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही रूपईडीहा नगर पंचायत टीम शपथ लेने के बाद रूपईडीहा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य ने कहा अभी हमारा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ है जो भी क्षेत्र की समस्या है उसका हम सभी लोग सभी समस्याओं का समाधान करेंगे और एक स्वच्छ एवं सुंदर नगर पंचायत बनाएंगे।

इस शुभ अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जेपी प्रतिनिधि सिंह शिवपूजन सिंह सर्वेश मिश्रा अरविंद शुक्ला नेपालगंज जिला बांके कसौधन समाज के अध्यक्ष नंदलाल वैश्य आरपी दीक्षित भगवती ट्रांसपोर्ट राजेंद्र सिंह राजू भैया काली प्रसाद गुप्ता संतोष शेर सिंह कसौधन राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ जिला उपाध्यक्ष प्रजापति दीपक आर्य राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ जिला उपाध्यक्ष आनंद गौड़ संतोष शुक्ला पवन शुक्ला बलराम शुक्ला मनीष चंद्र शर्मा विजय मित्तल कल्लू भैया डॉक्टर आंसू वैश्य नरेंद्र बहादुर सिंह रुपईडीहा पत्रकार संघ टीम व भाजपा कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ लखनऊ रुपईडीहा टीम सहित क्षेत्र के गणमान्य व संभ्रांत लोग उपस्थित रहेl

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button