उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पुरानी पेंशन व्यवस्था हम कर्मचारियों का अधिकार है: विनोद राय

गोरखपुर। मंगलवार को पुराने कलेक्ट्रेट में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच (केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी संयुक्त मंच) नेशनल ज्वाइंट कॉन्सिल ऑफ एक्शन के संयोजक श्री शिवगोपाल मिश्र एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के महामंत्री एम राघवैया एवं श्री सुशील कुमार त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उ०प्र० एवं डा दिनेश शर्मा अध्यक्ष प्रा० शिक्षक संघ के निर्देशानुसार पूरे भारत वर्ष में जिलाधिकारी कार्यालयों पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किये जाने के सम्बन्ध में दिये जाने वाले धरने को दृष्टिगत सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय गोरखपुर में धरना दिया गया।

धरने का नेतृत्व श्री विनोद कुमार राय महामन्त्री पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवं सदस्य एनजीसीए ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोरखपुर एवं संचालन श्री विश्वेश शुक्ला मन्त्री कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोरखपुर व योगन्द्र योगी प्रार्थमिक शिक्षक संघ ने किया।कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में श्री विनोद राय ने संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था हम कर्मचारियों का अधिकार है और हम इसे लेकर रहेगे यदि सभी कर्मचारी संगठन एक हो जाए तो हमें पुरानी पेंशन व्यवस्था प्राप्त करने से कोई नही रोक सकता हम अपनी मांगों को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखना होगा।

ओ०पी०एस० की लड़ाई को हम अंतिम दम तक लड़ेंगे और इसे लेकर ही दम लेंगे। रूपेश श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपने सम्बोधन में कहा कि ओ०पी०एस० सभी कर्मचारियों का अधिकार है व हमारे बुढापे की लाठी है जिसे सरकार जानबूझ कर हमें नहीं देना चाहती है जबकि सरकार के सभी सांसद, विधायक एक नहीं वरन कई कई पेंशन प्राप्त कर रहे है जो कि कर्मचारियों के साथ विश्वासघात है यदि एन०पी०एस० इतना ही श्रेष्ठ है तो सभी माननीयों को भी इसे स्वीकार करना चाहिये।

श्री दिनेश शर्मा जिला मन्त्री उ०प्र० लेखपाल संघ ने अपने संबोधन में वर्तमान कर्मचारी विरोध सरकार पेंशन के नाम पर वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन और माननीय को एक साथ हर पद पर कई पेंशन प्रदान की जाती है और कर्मचारियों को सरकार की तंगहाली का उदाहरण देकर एन०पी०एस० जबरजस्ती देने का प्रयास कर रही है जो कि हमें स्वीकार नहीं है। श्री पृथ्वी नाथ गुप्ता अध्यक्ष राजस्व अमीन संघ गोरखपुर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि या तो सरकार हमें ओ०पी०एस० प्रदान करें या तो स्वयं भी सभी माननीय एन०पी०एस० स्वीकार कर लें।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोरखपुर ने कहा कि पुरानी पेंशन वयवस्था लागू कराने के लिए केन्द्रीय व प्रदेश के कर्मचारी एक हो चुके है और हमारा संघर्ष पुरानी पेंशन व्यवस्था प्राप्त होने तक जारी रहेगा। यदि सरकार हमारी मांग पर विचार नही करती है तो हम समस्त कर्मचारी इस कर्मचारी विरोधी सरकार को हटाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव महामन्त्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, श्री आर०पी० भट्ट संयुक्त महामन्त्री पूर्वोत्तर कर्मचारी संघ, श्री कौशल कुमार सिंह पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ, श्री विनय सिंह प्रान्तीय सम्प्रेक्षक कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उ०प्र०, श्री अश्वनी कुमार दुबे मंडल मंत्री कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उ०प्र०, श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोरखपुर, श्री तारकेश्वर शाही अध्यक्ष विशिष्ट बी०टी०सी, श्री दीपचन्द पाण्डेय मन्त्री राजस्व अमीन संघ, श्री जगदीश प्रसाद पूर्व मन्त्री लेखपाल संघ गोरखपुर, श्री जावेद अली तहसील मन्त्री लेखपाल संघ तहसील सदर गोरखपुर, इजहार अली पंचायती राज विभाग, कौशल कुमार शुक्ला अध्यक्ष नगर निगम गोरखपुर,

गोविन्दजी श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, ज्ञानेन्द्र ओझा प्रा० शिक्षक संघ, श्यामनरायन शुक्ला प्रदेश संगठन मन्त्री राजस्व अमीन संघ उ०प्र०, बृजेश श्रीवास्तव लोक निर्माण विभाग, अमरनाथ यादव लोक निमार्ण विभाग, निधि त्रिपाठी डिप्लोमा प्रान्तीय संघ, विनीता सिंह आई०टी०आई०, रणविजय सिंह सिचाई विभाग, सईद अख्तर जलकल सहित विभिन्न केन्द्रीय एवं प्रदेश कर्मचारी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होने के समर्थन में धरने के बाद एक पद यात्रा शास्त्री चौक से अम्बेडकर चौक होते हुए गोलघर चौराहे से होते हुए पुराने कलेक्ट्रेट में आकर समाप्त हुई एवं सभा के समापन की घोषणा किया गया। यह जानकारी कलेक्ट्रट कर्मचारी संघ के जिला मन्त्री श्री विश्वेश शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button