उत्तर प्रदेशलखनऊ

कथित विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस नेता ने दी सफाई : कहा महाभारत काल का उदाहरण देते हुए दिया था बयान

कांग्रेस नेता उदित राज ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती से संबंधित अपनी एक कथित विवादित टिप्पणी को लेकर मंगलवार को सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने महाभारत काल का उदाहरण देते हुए बयान दिया था। उन्होंने मायावती पर फिर से निशाना साधते हुए कहा कि बहुजन आंदोलन का गला काटने वालों को घर बैठाने का समय आ गया है।

पूर्व सांसद उदित राज ने सोमवार को लखनऊ में मायावती पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि उनके ‘‘दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार और लालच’’ के बावजूद उनकी ‘‘राजनीतिक ताकत लंबे समय तक बरकरार रही’’। उन्होंने यह भी कहा था कि मायावती ने “सामाजिक आंदोलन का गला घोंट दिया है और अब मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है।’’ भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने उदित राज की इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया और सवाल किया कि क्या कांग्रेस के भीतर इतनी झुंझलाहट बढ़ गई है कि अब भाषा और राजनीति, दोनों में हिंसा का भाव हावी हो चुका है? मालवीय ने यह आरोप भी लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक न्याय के नाम पर दलितों और पिछड़ों को ठगा है।

उदित राज ने मंगलवार को सफाई देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सबसे पहले मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरे बयान को कांग्रेस से न जोड़ा जाए। 16 फ़रवरी को लखनऊ के सहकारिता भवन में प्रथम दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक और आदिवासी परिसंघ का सम्मेलन हुआ था। मैं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित था। सम्मेलन के बाद कल प्रेस वार्ता किया, और गला घोंटने की बात का विवाद पैदा हुआ।’’ उन्होंने दावा किया कि मायावती ने चार दशक से झूठ, दुष्प्रचार और कांग्रेस को दलित विरोधी बताकर लोगों को भ्रमित किया तथा डॉक्टर बी आर आंबेडकर को ढाल बनाकर कांग्रेस का गला काटा और सत्ता का सुख भोगा।

पूर्व सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘करोड़ों बहुजन कार्यकर्ताओं ने भूखे, प्यासे रहकर आंदोलन किए। इनके चंदे, परिश्रम और बलिदान का गला घोंटा गया। बसपा ने कभी आरएसएस के खिलाफ मोर्चा नहीं खोला। वह आज भी कुछ न कुछ कारण और बहाना बनाकर कांग्रेस को ही निशाना बनाती रहती है ताकि दलित उससे नहीं जुड़े।’’ उन्होंने कहा कि पूरे बहुजन आंदोलन का गला काटने वाले को घर बैठाने का समय आ गया। उदित राज ने कहा, ‘‘कांग्रेस की उदारता रही कि बसपा उस पर चार दशक से आंबेडकर और दलित विरोधी होने का आरोप लगाती रही, कांग्रेस ख़ुद खत्म होती रही और बचाव भी नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की शह पर फिर से कांग्रेस के ऊपर हमला बोलकर बसपा ने दिखा दिया कि वह भाजपा की बी टीम है।’’ उनके मुताबिक, ‘‘मैंने कहा था कि बहुजन आंदोलन का गला घोंटने वाली सुश्री मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है। उसी समय यह भी कहा कि यह एक उदाहरण है। फिर स्पष्टीकरण दिया कि महाभारत काल में तलवार-भाले चलते थे, अब नहीं। मार-काट की भाषा भाजपा की है, हमारी नहीं।’’ उदित राज ने कहा, ‘‘वीडियो के एक छोटे से हिस्से को वायरल करना और झूठ फैलाना बंद हो। पूरा वीडियो देखने से सच्चाई सामने आ जाती है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button