उत्तर प्रदेशकुशीनगर

हमारा बूथ सबसे मजबूत मंत्र के साथ 2024 का जीतेंगे चुनाव: जेपी शाही 

कुशीनगर। बूथ कार्यकर्त्ता ही पार्टी और आम लोगों के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सशक्त बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख इसके सूत्रधार हैं।हमारा बूथ-सबसे मजबूत मंत्र के साथ हम 2024 का चुनाव जीतेंगे। भारत पहले विश्व गुरु था अब फिर से देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आप सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेवारी को मन से निभायें। बूथ पर जाएँ और सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, वर्गीकरण कर बूथ सशक्तिकरण करें।

यह बातें मंगलवार को रविन्द्र नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पडरौना विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने बतौर मुख्य वक्ता कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता विचार आधारित है। संगठन में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन की सतत प्रक्रिया है। इसी प्रक्रिया के आधार पर बूथ सशक्तीकरण अभियान प्रारंभ हुआ है।

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि पार्टी हर बूथ-व्हाट्सएप युक्त अभियान शुरू करेगी। बूथ के तहत आने वाले हर मतदाता को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाए ताकि सरकारी योजनाएं और पार्टी की बात उन्हें सीधे मोबाइल पर भेजी जा सके। जिला महामंत्री और बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक सन्तोष दत्त राय ने चुनावी तैयारी में बूथों की मजबूती का महत्व विस्तार से पदाधिकारियों को समझाया।

कार्यशाला को पडरौना विधायक मनीष जायसवाल और जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया संचालन जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल ने किया।इस अवसर पर पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, पडरौना नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष विनय जायसवाल, प्रवासी श्रमिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक मार्कण्डेय शाही, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विशुनपुरा मण्डल प्रभारी राधेश्याम दीक्षित, जिला मंत्री बलिराम यादव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद,सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, पडरौना विधानसभा के पांचों मण्डलों के अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button