उत्तर प्रदेशगोरखपुर

मानवता के लिए योग विषय पर कराई गई पेंटिंग पोस्टर रंगोली तथा निबंध प्रतियोगिता

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह ( 15 जून से 21जून तक )के उपलक्ष में दूसरे दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना , दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर कार्यालय पर मानवता के लिए योग तथा हर घर आंगन में योग विषय पर निबंध लेखन, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र गोरखपुर की कार्यक्रम अधिकारी सीमा पांडे के नेतृत्व में रखा गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के 100 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में अलग-अलग प्रतियोगिता के लिए उस क्षेत्र के विशेषज्ञ बुलाए गए थे जिसमें डॉ स्मृति मल्ल , सहायक आचार्य, वनस्पति विज्ञान विभाग तथा डॉ प्रभुनाथ और ड्रा अपरा असिस्टेंट प्रोफेसर , भौतिकी विभाग ,दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर रहे।

शुक्रवार के समस्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलसचिव श्री विशेश्वर प्रसाद जी थे जिनका स्वागत कार्यक्रम समन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार द्वारा अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कुलसचिव ने रंगोली तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों के पास जाकर उनके द्वारा बनाए गए मानवता के लिए योग विषय पर पेंटिंग तथा रंगोली के विषय में प्रश्न पूछा तथा सभी प्रतियोगी प्रतियोगिता में प्रतिभा कर रहे छात्रों को धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र कुमार, कार्यक्रम समन्वयक द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि और समस्त अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्रों को सूचित किया गया कि आज के प्रतियोगिता का मूल्यांकन करके प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के कार्यक्रम में माननीय कुलपति महोदय तथा कुलसचिव द्वारा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमा पाण्डेय, युवा कार्यक्रम अधिकारी गोरखपुर, राजेंद्र मौर्य, कमलेश यादव, तथा एनएसएस के समस्त कर्मचारी व विश्वविद्यालय के अनेक प्रोफेसर के साथ साथ अभिभावकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button