उत्तर प्रदेशदेवरिया

देवरिया: शिविर के दूसरे दिन शिक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

  • सिद्धेश्वर शीतलदेव महाविद्यालय भरहैचौरा में चल रहा है राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्तदिवसीय शिविर

भटनी-देवरिया। सिद्धेश्वर शीतल देव नारायण महाविद्यालय भरहेचौरा भटनी राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ संपूर्णानंद तिवारी और मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नरवीर सिंह एवं डॉ अरुण कुमार मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात खुशबू कुशवाहा ,काजल पटेल, शोभा यादव ,चंदा कुमारी ,नेहा तिवारी, प्रिया मिश्रा ,सुरभि सिंह ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अथिति ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में अवगत कराया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा भरहे चौरा के गोइता टोला का भ्रमण करते हुए सर्व शिक्षा अभियान के तहत लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और उसके महत्व को बताया।

इसके पश्चात महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ संपूर्णानंद तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य पर प्रकाश डाला उसके बाद रानी लक्ष्मीबाई इकाई की स्वयं सेविकाओं ने गोइता टोला में मलीन बस्तियों में निवास करने वाली महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने ईट भट्टे पर जाकर प्रवासी मजदूरों के बच्चों को चिन्हित करके उन बच्चों का प्राथमिक विद्यालय भरहेचौरा में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया तत्पश्चात भगत सिंह इकाई के स्वयं सेवकों ने लघु उद्योग के अंतर्गत आने वाले मुर्गी फार्म पर जाकर प्रवासी मजदूरों एवं उनके बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताया।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रकाश डालते हुए गणित सिद्धांतों में अत्यधिक प्रयोग किए जाने वाले स्थिरांक पाई के मान के महत्व को बताया। इसका उद्देश्य लोगों को विज्ञान प्रौद्योगिकी में गणित की आवश्यक भूमिका के बारे में शिक्षित करना ,जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना ,महिलाओं और लड़कियों की सशक्त बनाना और सतत विकास में योगदान देना है। यह एक अपेक्षाकृत नई योजना है जो अभी कुछ साल पहले बनाई गई थी इस प्रकार कई अन्य मुद्दे पर प्रबंधक द्वारा बताया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button