उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री आवास घेरने निकली यूपी- 112 में तैनात महिला कर्मचारी, पुलिस ने रोका

लखनऊ। यूपी-112 यह एक इमरजेंसी नंबर है, लेकिन इसमें तैनात महिला कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। सोमवार को प्रदर्शन करने के बाद आज दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रखा। आउटसोर्सिंग पर तैनात इन महिला कर्मचारियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकीं। बाद में पुलिस ने महिला कर्मियों को रजमन बाजार के पास हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि यूपी -112 मुख्यालय में तैनात सैकड़ों महिला कर्मचारी सीएम आवास की तरफ जा रही थीं। जब उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि इस दौरान बहुत सी महिला कर्मचारी यूपी-112 मुख्यालय में अपना काम भी कर रही थीं।

दरअसल, राजधानी के शहीद पथ स्थित डायल 112 के बाहर महिला कर्मचारियों ने सोमवार को हंगामा किया था। कर्मचारी वेतन बढ़ाने और ऑफर लेटर की मांग कर रही थीं। महिला कर्मचारियों का आरोप था कि चार साल में एक बार भी उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने मांग रखी है कि दीपावली त्योहार से पहले उनकी सैलरी बढ़ाई जाये। साथ ही उन्हें ऑफर लेटर दिया जाये। महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते डायल 112 का कार्य भी प्रभावित हुआ है।

महिला कर्मचारियों ने बताया कि हम सभी रोजाना 9 घंटे काम करते हैं, लेकिन सैलरी के नाम पर महज 12 हजार रूपये मिलते हैं। चार साल से सैलरी नहीं बढ़ी है। जबकि 75 जिलों से आने वाली लोगों की कॉल को सुनते हैं। उसके बाद पुलिस की मदद मुहैया कराते है। कई बार सैलरी बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा काम तो यहां कर रहे है,लेकिन ऑफर लैटर तक नहीं मिला है। ऐसे में सभी की मांग है कि त्योहार से पहले हमारी सैलरी बढ़ाकर 18 हजार किया जाये। साथ ही ऑफर लेटर भी दिया जाये।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button