उत्तर प्रदेशबहराइच

नगर निकाय चुनाव : पांच प्रतिशत की वृद्धि पर राजनीति दलों ने जताई सहमति

बहराइच। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 अन्तर्गत प्रत्याशियों के चुनाव में खर्च के लिए विभिन्न मदों हेतु प्रस्तावित दरों पर आयोजित कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में चर्चा की। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु निर्धारित दरों में पांच प्रतिशत की वृद्धि करते हुए नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की दरों का निर्धारण किया गया। बैठक में मौजूद राजनैतिक दलों ने जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित दरों पर सहमति जताई गई। दरों की प्रति सभी दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि 1300 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों पर सहायक मतदेय स्थल बनाये गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद बहराइच एवं नानपारा तथा नगर पंचायत पयागपुर में बूथों के संशोधन प्रस्तावों पर के बारे में भी विवरण प्रस्तुत किया। प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार किये गये प्रस्तावों पर सहमति प्रदान करते हुए इसे मतदाताओं के लिए उपयोगी बताया। जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए स्पोर्ट्स मैन स्प्रिट के साथ निर्वाचन में प्रतिभाग करें तथा नगर निकाय निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

बैठक में एडीएम अनिरूद्ध प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, नानपारा अजीत परेस, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) पी.एल. भार्गव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, भाजपा से रणविजय सिंह, श्रवण कुमार, सपा से जफर उल्ला खां बंटी, कांग्रेस से गोपीनाथ, आरएलडी से डॉ अजीमुल्ला, एनसीपी से राजेश कुमार श्रीवास्तव, कम्यूनिस्ट पार्टी से सै. महमूद अली कादरी, बसपा से सुखराम प्रजापति सहित अन्य सम्बंधित मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button